Posts

Showing posts with the label अपनी नजर से दूर वो

(17) अपनी नज़र से दूर वो

Image
पंकज खन्ना  9424810575   रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।                   अपनी नजर से दूर वो.... गाना:  अपनी नजर से दूर वो । फिल्म: बाजार (1949) । गीतकार: कमर जलालबादी। संगीतकार: श्याम सुंदर और हुसनलाल-भगतराम। नायक: श्याम। नायिका: निगार सुलताना। गायक: मोहम्मद रफी।  गायिका:  लता मंगेशकर। आज के गीतकार हैं कमर जलालबादी इनके बारे में हम पहले लेख क्रमांक 14  में चर्चा कर चुके हैं: चले चक चक चक चक रेल ।  आज के गाने के गायक हैं मोहम्मद रफी और गायिका हैं लता मंगेशकर। ये गीत इन दोनों के फिल्मी संगीत के जीवन के शुरु के दिनों का है। दोनों ने ही कमाल किया है गाने में। पूरे रेल संगीत में जितना नहीं लिखा जाएगा उससे कई सैकड़ों गुना अधिक इन दोनों हस्तियों पर अभी तक लिखा जा चुका है। ईमानदारी से बोलें तो हमारी औकात भी नहीं है कि इन लोगों के बारे में कुछ नया लिख पाएं। बस नतमस्तक ही हो सकते हैं...