(19) छक छक चली हमारी रेल
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। छक-छक चली हमारी रेल गाना: छक छक चली हमारी रेल । फिल्म: नाच (1949)।गायिका: गीत दत्त और लता मंगेशकर। गीतकार: मुल्कराज भाकरी। संगीतकार: हुस्नलाल भगतराम। नायक:श्याम नायिका: सुरैया। निर्देशक: रविन्द्र दवे। निर्माता: कुलदीप सहगल। दुर्भाग्य से इस गाने का वीडियो Youtube पर उपलब्ध नहीं है। और फिल्म नाच भी Youtube पर नहीं दिख रही है। इसका मतलब ये है कि इस गाने के लिए भी कल्पना के सागर में गोते लगाने होंगे! पहले गाने के बोल पढ़ लेते है और फिर गाना भी सुन लेते हैं: छक छक चली हमारी रेल । आज के गाने के बोल: लता और गीता दत्त: छक -छक चली हमारी रेल। छक-छक चली हमारी रेल। ये है आग पानी का खेल। ये है आग पानी का खेल। देखो अंग्रेजों का ...