Posts

Showing posts with the label ओखिल चंद्र सेन

(16) हैलो हैलो जेंटलमैन!

Image
पंकज खन्ना  9424810575   रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।       हैलो हैलो जेंटलमैन, मिलाते क्यों नहीं हमसे नैन। गाना:  हैलो हैलो जेंटलमैन!  फिल्म: एक्ट्रेस(1948)। गायिका: ललिता देउलकर और शमशाद बेगम। गीतकार: राजा मेंहदी अली खान। संगीतकार : श्याम सुंदर। रेल के डब्बे में एक कोने में टाई सूट पहने फिल्म के हीरो प्रेम अदीब बैठे हैं दूसरी तरफ दस-बारह लुगाईयों का झुंड। वो क्या कहते थे पुरानी कहावत में? फंस गई रजिया गुंडों में!? हुजूर, यहां तो नज़ारा ही दूसरा है। फंस गया हीरो गुंडियों में!  महिलाओं ने हीरो के खिलाफ बड़ा प्यारा सा मोर्चा खोल रखा है। हाथों में वाद्य यंत्र लिए गा रही हैं। सबसे आगे रेहाना और इंदुमती हैं। बीच-बीच में 'लारा लप्पा गर्ल' मीना शोरी भी दिखाई दे रही हैं।  भारत को स्वतंत्र हुए एक साल बीत चुका है और  सन 1948 के फिल्म के इस गाने में भारतीय नारियों का एक अलग ही चंचल, शोख और मनभावन स्वरूप दिखाई दे...