(37) ये दुनिया रेल निराली।
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। ये दुनिया रेल निराली। गाना : ये दुनिया रेल निराली। फिल्म : पायल (1957)। गायक -रफ़ी और साथी। हीरो : सुनील दत्त। हीरोइन : पद्मिनी। गीतकार : राजिंदर कृष्ण। संगीतकार : हेमंत कुमार । डायरेक्टर : Joseph Taliath. Producer : Madras Talkies. आज का रेलगीत आगा पर फिल्माया गया है। किसी अनजान ट्रेन के डब्बे में आगा और बहुत सारी महिलाएं बैठी हुई हैं। और आगा ये गाना मोहम्मद रफी की आवाज़ में गा रहे हैं: ये दुनिया रेल निराली बिन पहिए चलने वाली। नित उतरें और नित चढ़ें मुसाफिर कभी ना हो ये खाली। ये दुनिया रेल निराली बिन पीछे चलने वाली। नित उतरें और नित चढ़ें मुसाफिर कभी ना हो ये खाली। ये दुनिया रेल निराली। कौन दिखाता इसको झंडी, कौन बजाता सीटी। कौन दिखाता इसको झंडी, कौन ब...