(40) एक गाड़ी इधर से हमारी चली।
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। एक गाड़ी इधर से हमारी चली। गीत: एक गाड़ी इधर से हमारी चली । फिल्म : छोटे बाबू (1957)। गायिका: शमशाद बेगम और आशा भोंसले। हीरो : शेखर। हीरोइन : निम्मी । गीतकार : पी एल संतोषी। संगीतकार :मदन मोहन। निर्देशक : हरसुख भट्ट। निर्माता : एल एस अग्रवाल। (इस गाने का सिर्फ ऑडियो उपलब्ध है।) जी ये रेल गीत ही है! शब्दों को ध्यान से पढ़ेंगे या सुनेंगे तो आप पायेंगे कि इस रेल गीत में प्रेम यात्रा और रेल यात्रा की तुलना की जा रही है। गाने में रेल की आवाज़ और सीटी के संगीत का भी समावेश है। बस कमी सिर्फ वीडियो की है। रेल गीतों को देखने में मजा तो आता है! लेकिन रेल गीतों के ऑडियो भी कम नहीं होते। जब तक वीडियो नहीं मिलता है, ऑडियो के ही मजे लीजिए! शमशा...