(14) चले चक-चक चक-चक रेल (1948)
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। चले चक-चक चक-चक रेल। गाना: चले चक-चक चक-चक रेल । फिल्म: मेरा मुन्ना (1948)। गायिका: ललिता देऊलकर और एक अन्य अज्ञात गायिका। गीतकार: कमर जलालाबादी। संगीतकार: सी रामचंद्र। आज का रेल गीत एक बाल गीत भी है और हास्य गीत भी है। इस गीत में शायद एक आवाज तो संभवतः ललिता देऊलकर की है। और दूसरी आवाज़ पता नहीं किसकी है। दो बच्चे इस गाने को गा रहे हैं। इसका ऑडियो उपलब्ध है पर इसका Video नहीं मिला। जब मिलेगा तो यहां लगा देंगे। इसके ऑडियो से ये बात तो एकदम स्पष्ट है कि ये एक रेल गीत है। चले चक-चक चक-चक रेल । गाने के बोल: चले चक-चक चक-चक रेल। चले चक-चक चक-चक रेल। चलो जी जरा बंबई चलें। हां बंबई चलें। चले चक-चक चक-चक रेल। चलो जी जरा बंबई चलें। हां बंबई चलें। लगे इसमें न पानी न तेल। लगे इसमें न पानी न तेल।...