(31) दिल मेरा है दीवाना।
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। दिल मेरा है दीवाना, दीवाना मोहब्बत का। गाना: दिल मेरा है दिवाना फिल्म: शर्त ( 1954)। गीतकार: एस एच बिहारी। गायिका : आशा भोसले। संगीतकार : हेमंत कुमार। हीरो: दीपक। हीरोइन : श्यामा। निर्देशक : बी मित्रा। निर्माता: फिल्मिस्तान। (श्यामा और दीपक - शर्त 1954) फिल्म की नायिका श्यामा हैं। लेकिन आज का ये गीत सह नायिका मोहना पर फिल्माया गया है। शर्त फिल्म के गाने बहुत अधिक प्रसिद्ध हुए थे। कुछ गीत तो आज भी याद किए जाते हैं। ये गाना, जो रेल गीत है, अन्य गानों की तुलना में काफी कम चला। एक कारण शायद ये भी रहा हो कि अन्य सभी गाने हीरो और हीरोइन ( दीपक और श्यामा) पर केंद्रित थे। जबकि ये गाना कम प्रसिद्ध मोहना पर फिल्माय...