(28) राही मतवाले (वारिस) 1954
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। राही मतवाले अगर आप ये सोचते हैं कि सभी रेल गीत एक समान होते हैं तो एक बार आप ऊपर सूची पर नजर दौड़ाएं। ये सभी रेल गीत एक दूसरे से काफी भिन्न हैं। कोई हास्य गीत है, कोई देशभक्ति गीत है तो कोई मस्ती भरा गीत तो कोई दार्शनिक गीत। लेकिन सब एक से एक नायाब गीत। आने वाले गीतों के बारे में भी यही कहा जा सकता है। रेल संगीत के सभी ब्लॉग पोस्ट आने वाले हफ्तों में भी कुछ न कुछ नवीनता जरूर रखेंगे। पढ़ते रहिए। आप विस्मित, आनंदित और कभी-कभार द्रवित भी होते रहेंगे, ये वादा रहा! ये सच है कि रेल संगीत में आने वालों गीतों में भंगार रस तो अवश्य ही होगा! लेकिन गीत संगीत और किस्से अलग-अलग होंगे। भंगार रस से हमारा मतलब ये है : पुराने समय की स्टीम इंजिन वाली रेल गाड...