(25) चल मेरी गडिए (एक दो तीन)(1953)
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। चल मेरी गडिए गाना: चल मेरी गडिए । फिल्म : एक दो तीन 1953)। गायक: मोहम्मद रफ़ी। गायिका: मीनल वाघ, आशा भोंसले। गीतकार: अज़ीज़ कश्मीरी। संगीतकार: विनोद। निर्माता और निर्देशक: रूप कुमार शोरी। (यशोधरा काटजू, मीना शौरी और मोतीलाल) एक दो तीन 1953 में बनी हिंदी कॉमेडी फ़िल्म है, जिसमें मोतीलाल , मीना शौरी ( असली नाम खुर्शीद जहां) , यशोधरा काटजू, मजनू, कोशल्या कुक्कू और इफ़्तिख़ार ने अभिनय किया है। फिल्म की कहानी का कुछ भाग Somerset Maugham की Facts of Life से लिया गया है। क्योंकि हमें बस इसी गाने के कारण ये फिल्म बहुत पसंद है इसलिए सीधे गाने पर आ जाते हैं और गाने की कहानी समझ लेते हैं। कुछ ऐसा होता है कि फिल...