(20) मुझे सच-सच बता दो तुम! क्या!!!???
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। मुझे सच सच बता दो। गाना: मुझे सच सच बता दो। फिल्म: बावरे नयन। गायक : मुकेश। गायिका: राजकुमारी। हीरो: राज कपूर। हीरोइन: गीता बाली। गीतकार, निर्माता और निर्देशक: केदार शर्मा। राजकुमारी (1924-2000) कुछ पाठक दोस्त बढ़ी बेसब्री से साठ और सत्तर के दशकों के प्रसिद्ध रेल गीतों के बारे में पढ़ना और सुनना चाहते हैं। अब तक चालीस के दशक के कुल 19 रेल गीत पर लेख लिखे जा चुके हैं। आगे ये संख्या बढ़ भी सकती है! हम अब इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ चुके हैं। आज से पचास के दशक के रेल गानों का श्रीगणेश कर रहे हैं। पचास के दशक में बहुत ही मधुर रेलगीत बनाए गए हैं और इन गानों की संख्या कम से कम 26 है। ढंग से लिख...