Posts

Showing posts with the label नूरजहां

(12) चली गाड़ी! धुआं ये उड़ाती चली।(दिल)(1946)

Image
पंकज खन्ना  9424810575   रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।               चली गाड़ी! धुआं ये उड़ाती चली। गाना:  चली गाड़ी धुआं ये उड़ाती चली । फिल्म: दिल(1946)।गायिका: नूरजहां। गायक: मोतीलाल। गीतकार: रज़ीउद्दीन।संगीतकार: जाफर खुर्शीद। नूरजहां सन 1947 के पहले की सबसे बड़ी गायिका और अभिनेत्री थीं। उनके गाए गीत आवाज दे कहां है, आजा मेरी बर्बाद मोहब्बत के सहारे , जवां है मोहब्बत श्रोताओं के बीच आज भी लोकप्रिय हैं।  मोतीलाल राजवंश (1910 –1965), गायक-अभिनेता, देवदास और परख  के लिए फ़िल्मफ़ेयर के सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार के विजेता और हिंदी सिनेमा के संभवतः सबसे पहले स्वाभाविक अभिनेता थे। मोतीलाल के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए ये  छोटा वीडियो  देखें। आज का गाना इन दोनों बड़े कलाकारों द्वारा फिल्मी रेल यात्रा के दौरान ही गाया गया है। रेल यात्रा के साथ नूरजहां की मधुर आवाज़ और बीच-बीच...