(4) ये रेल हमारे घर की (1942) स्टेशन मास्टर
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। ये रेल हमारे घर की गाना: ये रेल हमारे घर की। फिल्म : स्टेशन मास्टर (1942) गायक/गायिका: प्रेम अदीब/ राजकुमारी। गीतकार: पी एल संतोषी। संगीतकार : नौशाद। निर्देशक: चिमनलाल लुहार निर्माता: विजय और शंकर भट्ट, प्रकाश पिक्चर्स, बंबई। अगर आप रेलप्रेमी या रेलफैन हैं तो इस 82 साल पुरानी फिल्म को जरूर देखें। पूरी पिक्चर रेल, प्लेटफॉर्म, रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवार वालों के बारे में है। जबरदस्त प्रेम कथा है। रेलवे के ऑफिस , गेस्ट हाउस, वेटिंग रूम, पुरानी ट्रेन, पुराना प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म पर नृत्य करती नाटक मंडली, पुराना स्टीम इंजन, पुराने रेलवे क्वार्टर्स, पुराना फर्नीचर। पुराने स्टाइल का विवाह। रईस अंग्रेजों की रईस रेलवे के गरीब स्टेशन मास्टर की ईमानदारी। रेल का मोर्स कोड व...