(10) हम चले वतन की ओर (1943)
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। हम चले वतन की ओर गाना: हम चले वतन की ओर । फिल्म: काशीनाथ (1943) गायक: असित बरन। गीतकार: पंडित भूषण। संगीतकार: पंकज मलिक। (असित बरन पर ही फिल्माया गया गीत।) आज का गीत-संगीत, रेल संगीत के पहले आलेख आई बहार आई बहार की थोड़ी सी याद दिलाता है। जैसे पहले गीत में पंकज मलिक ट्रेन के डब्बे के दरवाज़े पर खड़े होकर गाते हैं वैसे ही इस गाने में असित बरन कभी खिड़की कभी दरवाजे पर खड़े होकर मस्ती से गा रहे हैं: हम चले वतन की ओर । दोनो ही गानों में पंकज मलिक का संगीत है। पंकज मलिक बहुत बड़े गायक भी थे पर उन्होंने उनके संगीत में अन्य गायकों को गाने का भरपूर मौका दिया। पंकज मलिक इस गाने को भी आसानी से गा सकते थे। लेकिन उन्होंने इसे गायक अभिनेता असित बरन से गवाया। ...