Posts

Showing posts with the label हमारे दिल के स्टेशन पे

(23) हमारे दिल के स्टेशन पे भी बाबू कभी आना।

Image
पंकज खन्ना  9424810575   रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।                                 हमारे दिल के इस्टेशन पे भी बाबू कभी आना। गाना: हमारे दिल के इस्टेशन पे। फिल्म:  फिफ्टी-फिफ्टी (1950)। गायिका: इंदुरानी। गायक: शेख। गीतकार: अंजुम रहमानी। संगीतकार: के कुमार। इस गाने के तवे या 78 RPM रिकॉर्ड्स उपलब्ध हैं जिनसे ऊपर लिखी जानकारी मिलती है। ये फिल्म फिफ्टी फिफ्टी (1950) का गाना है, ये भी मालूम पड़ता है। लेकिन सन 1950  में बनी फिल्म फिफ्टी-फिफ्टी के बारे में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कौन हैं फिल्म के निर्माता, निर्देशक, हीरो और हीरोइन? जो मालूम है वो बस यही गाना है:  हमारे दिल के इस्टेशन पे।   बाद में दो और फिफ्टी-फिफ्टी नाम से फिल्में आईं। एक सन 1956 में और दूसरी सन 1981 में। ये दोनों फिल्में और इनके गाने भी Youtube पर आसानी से उपलब्ध हैं। इसका...