Posts

Showing posts with the label ये प्यार की बातें ये सफर भूल न जाना

(15) ये प्यार की बातें ये सफर भूल न जाना।।

Image
पंकज खन्ना  9424810575   रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।                 ये प्यार की बातें ये सफर भूल न जाना गाना: ये प्यार की बातें ये सफर भूल न जाना । फिल्म: अनोखी अदा । गायक : मुकेश। गीतकार: शकील बदायूंनी। संगीतकार: नौशाद। ये गाना प्रेम अदीब और नसीम बानो पर  रेल में फिल्माया गया था। ये सुंदर मधुर गाना स्वयं व्याख्यात्मक मतलब Self Explanatory है। दिल की सरल भाषा में लिखा है। ये शकील बदायूंनी की लुभावनी लेखनी है। कम से कम इस गाने में कोई दिमाग लगाने की जरूरत ही नहीं है। तेल देखो, तेल की धार देखो। मतलब रुको, सब्र  करो। पहले ये गाना देखो, गाना सुनो और सहज रोमांस देखो। कोई लाग लपेट नहीं।  ट्रेन की छत पर खड़े होकर पब्लिक इकट्ठा करके नाचने गाने  की जरूरत नहीं है। और न ही बहुत सारे वाद्य यंत्रों को एक साथ बजाने की आवश्यकता है। ये नौशाद का सुगम संगीत है।न ही इस गाने में आलाप-विलाप, बड़ी-बड़ी तानें छेड़ी...