Posts

Showing posts with the label तूफान मेल

(3) तूफ़ान मेल, दुनिया ये दुनिया, तूफ़ान मेल।(1942)

Image
पंकज खन्ना  9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।                                 तूफान मेल इस गाने ' ये दुनिया   तूफान मेल'  में रेल यात्रा और जीवन यात्रा की बड़ी सुंदर तुलना की गई है। इसे गाया है  दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित और पद्मश्री  कानन देवी  ने। प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका कानन देवी बंगाल की पहली सुपरस्टार थीं। कानन देवी ने हिन्दी और बंगाली में तूफान मेल गीत गाकर  पहले से ही प्रसिद्ध तूफान मेल ट्रेन को अमर कर दिया। वो Lux के उस काल के विज्ञापन में भी दिख चुकी हैं। और उन पर एक  डाक टिकट भी जारी किया गया था। इस गाने में संगीत दिया है कमल दासगुप्ता ने और गीतकार हैं पंडित मधुर। फिल्म का नाम है जवाब (1942)। और यकीन जानिए, इस रेल गीत का कोई जवाब नहीं! खुद सुन लीजिए । (फिल्म जवाब उस जमाने के प्रेम त्रिक...