Posts

Showing posts with the label अभी भट्टाचार्य

(26) आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की।

Image
पंकज खन्ना  9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार।   आज का  रेल गीत है: ' आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की '। इस आधुनिकता और विलासिता के दौर में अक्सर ये गाना गली/मोहल्ले/स्कूल/कॉलेज/अन्य संस्थानों में सिर्फ Dry Days में ही बजा करता है। दोस्त, Dry Days (26 जनवरी ,15 अगस्त,2अक्टूबर) की  प्रतीक्षा ना करें, आप इसे आज फिर सुन लें! सुना तो आपने पहले भी कई बार है। लेकिन रेल गीत समझ कर एक और बार देख भी लें। गीत के बोल: आओ बच्चों तुम्हें दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की। इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की। वंदे मातरम, वंदे मातरम । उत्तर में रखवाली करता पर्वतराज विराट है। दक्षिण में चरणों को धोता सागर का सम्राट है। जमुना जी के तट को देखो गंगा का ये घाट है । बाट-बाट में हाट-हाट में यहाँ निराला ठाठ है । देखो ये तस्वीरें अपने गौरव की अभिमान की । इस मिट्टी से तिलक करो ये धरती हैं बलिदान की । वंदे मातरम, वंदे मातरम । ये हैं अपना राजपूताना नाज...