(33) ये दुनिया की रेल मुसाफिर (1955) सितारा
पंकज खन्ना 9424810575 रेल संगीत-परिचय : ब्लॉग सीरीज को अच्छे से जानने के लिए। ब्लैक एंड व्हाइट फिल्में और गाने क्यों देखें या सुनें!? रेल संगीत पर अब तक लिखे गए लेख क्रमानुसार। ये दुनिया की रेल मुसाफिर गाना: ये दुनिया की रेल मुसाफिर । गायक: मोहम्मद रफी।फिल्म: सितारा (1955)। गीतकार: शकील बदायूंनी। संगीतकार: गुलाम मोहम्मद। निर्देशक: एस के ओझा। निर्माता: पी एन अरोरा। हीरो: प्रदीप कुमार। हीरोइन: वैजयंतीमाला। . मोहम्मद रफी (1924-1980) दुर्भाग्य से फिल्म सितारा नेट पर कहीं उपलब्ध नहीं है। इसलिए आज के रेलगीत का वीडियो भी हम नहीं देख सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा तूफान मेल के समान दार्शनिक गीत है। रेल यात्रा और जीवन यात्रा पर शकील बदायूंनी ने बहुत खूब लिखा है। आप खुद ही पहले पढ़ लीजिए और सुन लीजिए : ये दुनिया की रेल मुसाफिर। ये दुनिया की रेल मुसाफिर। छक-छक चलती जाए, रे पल-पल आगे बढती जाए। आ...